छत्तीसगढ़
धारदार चाकू के साथ आरोपी धरम सोना गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तेज धार वाला चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा स्थित सरकारी कुएं के पास एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी धर्म सोना को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है, जो सिद्धेश्वरी मंदिर, कोटा क्षेत्र का रहने वाला है।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तेज धार वाला चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 92/26 दर्ज कर शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



