छत्तीसगढ़

नकटी गाँव पहुँची विधायक संगीता सिन्हा जी, प्रभावित परिवारों का जाना हालचाल

आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संगीता सिन्हा जी एक बार फिर ग्राम नकटी पहुँचीं। उन्होंने अस्थायी टेंट में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, उनकी समस्याएँ सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने महिलाओं से विशेष रूप से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैनिटरी पैड (Sanitary Pads) का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक श्रीमती सिन्हा जी ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि वे उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई में सदैव उनके साथ खड़ी हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button