छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकारों ने की भगवान गणेश की आराधना, विधायक सुनील सोनी की मौजूदगी में हुई संध्या आरती

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित गणेश उत्सव में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने सहभागिता करते हुए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी की विशेष मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती की गई।
रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा की थीम पर मनाया जा रहा है। उत्सव को पत्रकार बिरादरी के सामूहिक सहभागिता पर्व के रूप में मनाते हुए अलग-अलग दिनों में विभिन्न वर्गों एवं विधाओं से जुड़े पत्रकार साथियों को भगवान गणेश की आराधना का अवसर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर संध्या आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारिता की पुरानी पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी के बीच आत्मीय संवाद एवं मिलन का अवसर भी बना।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, रामावतार तिवारी, ठाकुर राम साहू, राजेश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्रशांत शर्मा, मंजूषा शर्मा, शशांक खरे, सजीव वर्मा, वीरेंद्र शर्मा,कौशल तिवारी,
नरेंद्र बंगाले, राजेंद्र निगम, शंकर चंद्राकर, टीकम वर्मा, प्रह्लाद दमहे, बल्ला तिवारी, चंद्रकांत दौंड, अविनाश चौबे,रतन पांडे, शगुफ्ता शिरीन, कमलेश गोगिया, मनीष वोरा एवं सनत तिवारी, पीयूष मिश्रा, प्रदीप साहू, कमलाकांत , विजय यादव,विद्याभूषण सिन्हा ,पवन ठाकुर, सैयद सलमा,सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी ने भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों के साथ संवाद भी किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष का अवसर हम सभी के लिए गौरव का विषय है। इसी भावना के साथ इस वर्ष गणेश उत्सव को पत्रकारिता की परंपरा और पत्रकार बिरादरी की सहभागिता से जोड़ा गया है। वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए अनुभव और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है।
रायपुर प्रेस क्लब की ओर से सभी पत्रकार साथियों से आगामी आयोजनों में सहभागी बनने और भगवान गणेश की संध्या आरती में शामिल होने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button