छत्तीसगढ़

एसिड अटैक पीड़िता से मिलीं विधायक संगीता सिन्हा, कहा- “एक बेटी का दर्द, हम सबका दर्द”

अस्पताल पहुंचीं विधायक संगीता सिन्हा, एसिड अटैक पीड़िता से मुलाकात कर बंधाया ढाढ़स

बालोद। संजारी बालोद विधायक एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर एसिड अटैक की पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में पीड़िता के पास बैठकर उसका हाल जाना और इस कठिन समय में उसे हिम्मत बंधाई।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि बेटी जिस दर्द और तकलीफ से गुजर रही है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह इस मुश्किल घड़ी में अकेली नहीं है और उसके साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ हुई यह पीड़ादायक घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। पीड़िता की पीड़ा को समझना और उसके साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है।

विधायक ने ईश्वर से पीड़िता के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए और ऐसी घटनाओं के खिलाफ समाज में मजबूत संदेश जाना जरूरी है।

संगीता सिन्हा ने कहा, “एक बेटी का दर्द, हम सबका दर्द है।”

उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button