छत्तीसगढ़

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विभाग में अधिकारियों की मनमानी से कर्मचारी दुखी – कांग्रेस

आरबीआई से इस पुरे प्रकरण की शिकायत की जाएगी - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विभाग रायपुर जिला सहकारी बैंक सीईओ अपेक्षा व्यास, अध्यक्ष निरंजन सिन्हा पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि, जिला सहकारी बैंक रायपुर के 700 कर्मचारियों को विगत कई वर्षाे से वेतन वृद्धि नहीं दी जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई के इस दौर में कर्मचारीयों को परिवार चलाना अत्यंत कठिन हो गया है।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि, रायपुर जिला सहकारी बैंक में तीन वर्षाे से अधिक समय से जमी बैठी सीईओ अपेक्षा व्यास एवं बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा 700 कर्मचारीयों का हक अधिकार मारकर वर्ष 2025-26 मे 215 करोड़ लाभांश दिखाकर झूठी वाह वाही लूटने में लगे है।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता तिवारी ने बताया कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में सिर्फ रायपुर जिला सहकारी बैंक ही है जो अपने कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दे रही है वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव दुर्ग बस्तर अंबिकापुर बिलासपुर इन सभी जिलों मे कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ दिया जा रहा है।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि, जिला सहकारी बैंक रायपुर सीईओ अपेक्षा व्यास एवं अध्यक्ष निरंजन सिन्हा की शिकायत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से की जाएगी एवं वर्ष 2025 -26 के लाभांश का विशेष ऑडिट करने की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button