गुरुकुल महिला महाविद्यालय में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी में कंप्यूटर विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘डिजिटल युग में साइबर अपराध: डिजिटल अरेस्ट से बैंकिंग फ्रॉड तक – चुनौतियां, कानूनी प्रावधान एवं सुरक्षा उपाय’ रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायपुर के श्री जितेन्द्र कुमार सोनवानी एवं श्री चंद्रकिरण मनाकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड और बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनसे बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी।
इस दौरान डिजिटल दुनिया में सतर्कता और जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया गया। महाविद्यालय की यह पहल छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संदेश रहा – “सजग बनें, सुरक्षित रहें। डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।”



