छत्तीसगढ़

राजधानी में अटल की प्रथम प्रतिमा का अनावरण, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह हुए शामिल

रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा स्थापित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई की प्रतिमा का अनावरण आज 25 मार्च को शाम 7 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह द्वारा अटल चौक में संपन्न हुआ, उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने की एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, वार्ड पार्षद सीमा साहू उपस्थित रहें।

महामंत्री किशोरचंद नायक ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई जी की राजधानी रायपुर में पहली आदमकद मूर्ति आज अवंती विहार स्थित अटल चौक में स्थापित की गई है। कार्यक्रम में संरक्षक अशोक गुप्ता,कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह तोमर,जयराम कुकरेजा, उपाध्यक्ष डा.विवेक श्रीवास्तव, राजिंद्र शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, लीलाधर चंद्राकर, मिनी पांडे,कुबेर सपहा, जितेंद्र नाग, मनीष पंजवानी, अखिल चटर्जी, प्रकाश अग्रवाल, नंदिनी शुक्ला, समाजसेवी अनिता खंडेलवाल, रेखा शर्मा, नीलम सिंह, डा.आशा,सविता गुप्ता, हरीश लोकवाणी, लक्ष्मण कुकरेजा, शुभम वैश्य, गौरव साधवानी,निखिल पांडे, सहित अनेक व्यापारीगण शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी द्वारा एवं संचालन मंजुल मयंक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी चतुर्भुज अग्रवाल, बसंत अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, भरत बजाज, हार्दिक सिंघवी, किशोर आहूजा, सतीश छुगानी, राम सचदेव, इंद्रपाल सिंह तोमर का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा शॉल श्रीफल से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button