छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग के नेतृत्व में तीन दिवसीय रामायण प्रतियोगिता के अंतिम दिन रामायण गायन की मन मोहक प्रस्तुति

संस्कृति विभाग के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में चल रहे तीन दिवसीय रामायण प्रतियोगिता के अंतिम दिन ,अनेक जिलों की मंडलियों ने एक से बढ़कर एक रामायण गायन की मन मोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुँह किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 33 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता मंडलियों को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।समापन मौक़े पर मीडिया से चर्चा के दौरान संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संस्कृति विभाग रामायण मानस मंडली के जरिए प्रदेश में भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि अपने काम, अपनी संस्कृति अपनी बोली भाषा अपने प्रदेश पर अभिमान हो, यह गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button