छत्तीसगढ़

नंदू सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने

रायपुर के नंदू सिन्हा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने राहुल गांधी और दीपक बैज का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों के तहत कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ दीपक बैज के निर्देश पर असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। रायपुर जिले से नंदू सिन्हा को प्रदेश महासचिव का पद सौंपा गया है।

अपनी नियुक्ति पर नंदू सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे और प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. सिद्दीकी का भी आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button