छत्तीसगढ़

रायपुर सराफा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

लघु उद्योगों को बढ़ावा, निर्यात में होगा बड़ा इजाफा

भारत के निर्यात क्षेत्र में तेजी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के बजट 2026–27 को व्यापार और उद्योग के लिए सकारात्मक कदम बताया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कृषि, उद्योग, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दिए जाने पर व्यापारी संगठनों ने संतोष व्यक्त किया है।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली एवं सचिव जितेन्द्र गोलछा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलने और निर्माण लागत कम होने से प्रदेश के निर्यात में बड़ा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे न केवल बाजार और व्यवसायिक गतिविधियों में विस्तार होगा, बल्कि देशभर के बाजारों में छत्तीसगढ़ की स्थिति और मजबूत होगी।

सराफा एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई गई कि यह बजट प्रदेश में चौतरफा विकास और व्यापारिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button