RAIPUR NEWS : गुरुकुल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दी सीनियर्स को भावभीनी विदाई; रंगमन्दिर में सजा विदाई समारोह का मंच

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय ‘रंगमन्दिर’ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विदाई की इस बेला में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपनी सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य, सुगम संगीत और महाविद्यालय की यादों को समेटे हुए दर्शकों को भावुक कर दिया।
छात्राओं ने बॉलीवुड और लोक गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया।
अंतिम वर्ष की छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए अपने तीन वर्षों के अनुभव और शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन को साझा किया।
मिस फेयरवेल’ का चयन भी किया गया। जिसमे बीएससी से वर्तिका साहू बीकॉम से दीपिका गायकवाड़
BCA से लोकेश्वरी बैस मिस फरेवेल रहे।
महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “विदाई केवल एक पड़ाव है, अंत नहीं। हमें गर्व है कि हमारी छात्राएं आत्मविश्वास के साथ दुनिया के नए मंचों पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।”
द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपनी बड़ी बहनों (सीनियर्स) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। यह समारोह यादों और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ।

