रायपुर में शुरू हुई ‘सूत्रा’ फैशन प्रदर्शनी, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए उमड़ा फैशन का रंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में श्रीराम मंदिर के सामने स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में तीन दिवसीय ‘सूत्रा – द इंडियन फैशन एग्जीबिशन’ का शुभारंभ 23 अक्टूबर को हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया।
दिवाली और करवाचौथ स्पेशल एडिशन के रूप में आयोजित इस प्रदर्शनी में फैशन और लाइफस्टाइल के शौकीनों को एक ही छत के नीचे खरीदारी का शानदार अवसर मिल रहा है। यहां देशभर के प्रसिद्ध डिजाइनर्स और ब्रांड्स के आकर्षक फैशन, ज्वेलरी और लाइफस्टाइल कलेक्शन प्रदर्शित किए गए हैं।
करवाचौथ और आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनी में पारंपरिक परिधान, समकालीन फैशन, स्टेटमेंट ज्वेलरी, हस्तनिर्मित कलाकृतियां और अनूठे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। आगंतुक यहां त्योहारों के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के साथ ही उपहार देने और खास मौकों को यादगार बनाने के लिए भी पसंदीदा उत्पाद चुन सकते हैं।
आयोजनकर्ताओं के अनुसार, प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। उन्होंने रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के फैशन प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का लाभ उठाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



