छत्तीसगढ़

रायपुर में आज से सजेगा ‘रंगीलो रास गरबा’, बस्तर आर्ट से दिखेगी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

राजधानी रायपुर में पारंपरिक डांडिया और गरबा का सबसे प्रतिष्ठित व लोकप्रिय आयोजन “रंगीलो रास गरबा” आज 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर को जैनम मानस भवन में आयोजित होने जा रहा है,इसी कड़ी में आयोजन की जानकारी साझा करने हेतु बुधवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के संस्थापक नीलेश मुंदडा ने बताया कि यह रायपुर का सबसे भव्य गरबा कार्यक्रम होने जा रहा है, शहरवासियों की सुविधा और बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए इस वर्ष यह आयोजन जैमन मानस भवन में आयोजित किया जा रहा है जहां पर्याप्त पार्किंग की सुविधा के साथ ही विशाल लॉन में रायपुरवासी गरबा का आनंद ले पाएंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा

*संस्थापक नीलेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की खूबसूरती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंच पर बस्तर आर्ट की कलाकृतियां दर्शायी जाएंगी जिससे रायपुर के युवा साथी भी प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे।

*इसके साथ ही गढ़कलेवा कॉर्नर स्टाल लगाए जायेंगे जहां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन जैसे चीला,फरा,भजिया,खुरमी, अनरसा का स्वाद ले सकेंगे।

*विजेताओं की श्रेणी में बेस्ट छत्तीसगढ़ी ट्रेडिशनल लुक का अवार्ड उन्हें दिया जाएगा जिन्होंने अपनी वेशभूषा और डांस स्टेप्स छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बेहतरीन तरीके से दर्शाया हो।

* 100% पारंपरिक गरबा संगीत: सांस्कृतिक शुद्धता को बनाए रखने के लिए इस उत्सव में केवल पारंपरिक गरबा गीत ही बजाए जाएंगे, बॉलीवुड गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

* अनिवार्य ड्रेस कोड: वेन्यू के भीतर केवल और केवल पारंपरिक परिधानों (Traditional Dress) में ही प्रवेश की अनुमति होगी। वेस्टर्न या कैजुअल कपड़ों में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है।

* पारिवारिक माहौल व सख्त एंट्री नियम: कार्यक्रम में पूरी तरह से पारिवारिक व सुरक्षित माहौल रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर केवल कपल्स और ग्रुप एंट्री को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि स्टैग बॉयज (अकेले लड़कों) का प्रवेश वर्जित रहेगा।

* नो तिलक,नो एंट्री: किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति ना बने इसलिए आयोजन समिति द्वारा प्रवेश द्वार पर ही सभी भक्तों को तिलक लगाए जायेंगे, यह किसी धर्म/समाज को लेकर कोई आपत्ति नहीं बल्कि हिन्दू समाज की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने एवं युवाओं को धर्म से जोड़ने हेतु निर्णय लिया गया है।

* लाखों के बंपर इनाम: स्पांसर द्वारा विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं को लाखों के उपहार प्रदान किए जा रहे है।

* सुरक्षा व चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम: वेन्यू पर सीसीटीवी कैमरों और महिला बाउंसर्स की टाइट सिक्योरिटी रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की मेडिकल टीम व हेल्थ पार्टनर की 2 ambulance मौके पर तैनात रहेगी।

“रंगीलो रास गरबा” का यह आयोजन सुरक्षा, संस्कृति, ग्लैमर और बंपर उपहारों के अनूठे संगम के साथ रायपुर वासियों को एक नया और अविस्मरणीय अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से निलेश मुंदडा,कपिल दोषी,मारुति काबरा,सीए अमित राठी, राजीव मुंदडा,आर्या दुबे, राम वाधवानी, अणुव्रत खटोर,अमर धिंगानी, शरद सारडा,विकास आहूजा,राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button