छत्तीसगढ़

पारिवारिक रिश्तों की थिरकन से सजा ‘झंकार’, 25 समूहों ने दी शानदार नृत्य प्रस्तुतियां।

रायपुर। लॉयंस क्लब शिखर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झंकार’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सिटी स्तर के इस आयोजन में इस वर्ष पारिवारिक रिश्तों पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी, मामी-भांजी, चाची-भतीजी, सास-बहू और मां-बेटी की जोड़ियों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में चयनित 25 समूहों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में पारिवारिक प्रेम, रिश्तों की आत्मीयता और भावनाओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सरोज पाण्डेय ने कहा कि, “नृत्य केवल कदमों की थिरकन नहीं, बल्कि दिल की धड़कनों को सुर देने का नाम है।” उन्होंने कहा कि झंकार जैसे आयोजन परिवारों को एक साथ जोड़ने और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर महापौर मीनल चौबे, विशेष अतिथि डॉ. क्षमा पांडे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा नायक ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष प्रभा मंथा, चंद्रकांता ओसवाल, रीजन चेयरमैन रेणु गुप्ता, जोन चेयरमैन मीनाक्षी भार्गव समेत अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

कार्यक्रम प्रभारी लॉयन राधा वर्मा एवं लॉयन निर्मला सिंघानिया ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। निर्णायक रश्मि गुप्ता (DID फेम) एवं नंदनी सिंह ने प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में वैशाली कसार-किरण चौरिया ने प्रथम, शालिनी शर्मा-नेहा शर्मा ने द्वितीय तथा ऋतु शर्मा-प्राची जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button