Raipur : राजधानी की लड़की मिस जानवी सोनी का Femina Miss India 2023 में चयन

की 6 जान में बांटा गया एवं दिनांक 13 जनवरी 2023 से 03 फरवरी 2023 तक अलग अलग शहरों में ऑडीशन लिया गया जिसमें देश भर कि हजारों युवतियों ने भाग लिया। मिस जानवी सोनी ने अपनी माता के राज्य उडिशा एवं पिता के राज्य छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों से दिनांक 13 जनवरी 2023 को कोलकाता में ऑडीशन दिया था। 03 फरवरी तक चले ऑडीशन में प्रत्येक राज्य से कुछ प्रतिभागियों को शार्ट लिस्ट किया गया जिसमें दोनों ही राज्यों के शार्ट लिस्ट में निस जानदी सोनी नाम रहा। दिनांक 08 फरवरी से 10 फरवरी तक मुम्बई में फायनल ऑडीशन लिया गया एवं 17 फरवरी परिणाम घोषित किया गया जिसमें प्रत्येक राज्य एवं केन्द्रशासित राज्य से एक युवती का चयन अंतिम टॉप 30 के लिए किया गया। जिसमें शहर की युवती मिस जानवी सानी का चयन उडिशा राज्य से हुआ 06 मार्च 20023 से मुम्बई में टॉप 30 युवतियों का Femina Miss India 2023 का प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है एवं ग्रांट मेगा फिनाले Femina Miss India 2023 का आयोजन मणीपुर में अप्रैल 2023 को किया जा रहा है।