छत्तीसगढ़

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में एकल गायन प्रतियोगिता, नीलिमा बघेल ने हासिल किया प्रथम स्थान

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर में शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मधुर आवाज से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नंदिनी साहू ने ‘लग जा गले’, दीपा पाल ने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’, नीलिमा बघेल ने ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’ और तान्या सेन ने ‘गली में आज चांद निकला’ गीत प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. सिमरन आर. वर्मा एवं डॉ. अनुराधा गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने गायन कौशल, प्रस्तुतीकरण तथा सुर-ताल के समन्वय के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नीलिमा बघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की दीपा पाल द्वितीय तथा बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर की मेरीना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की वीना साहू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. देवश्री वर्मा एवं सरिता वर्मा रहीं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने छात्राओं की प्रतिभा, उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने और संगीत के माध्यम से भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button