गर्ल्स कॉलेज में नई छात्रों का वेलकम : छात्रावास में स्वागत के साथ सिखाया गया अनुशासन का पाठ

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए स्वागत एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य मैडम का स्वागत छात्रावास वॉर्डन डॉ. प्रीति कंसारा एवं छात्रावास प्रबंधन समिति की प्रभारी डॉ. अनुभा झा के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय एवं छात्रावास के नियमों स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी महाविद्यालय की ओजस्वी प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने दी।प्राचार्य महोदया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें छात्रावास मे अनुशासन की समझाइश भी दी।
छात्राओं को आशीर्वचन वरिष्ठ प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष डॉ जया तिवारी एवं विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान डॉ अनुभा झा के द्वारा प्राप्त हुआ ।नई शिक्षा नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी स्वशासी प्रकोष्ठ की परीक्षा नियंत्रक डॉ . ऋचा टिकरिहा ने दी ।। कार्यक्रम में स्वशासी प्रकोष्ठ की वरिष्ठ परीक्षा नियंत्रक व विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, डॉ रागिनी पांडे भी उपस्थित थीं । कार्यक्रम का संचालन डॉ विनीता साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीति जायसवाल ने किया। उक्त कार्यक्रम में छात्रावास समिति के सदस्य डॉ अरुणा श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र), डॉ अलका तिवारी (विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र), डॉ. कल्पना लाम्बे, डॉ हेमलता साहू , सुश्री प्रतिभा साहू के साथ ही छात्रावास अधीक्षक श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव , विजिटिंग डॉक्टर डॉ किरण मल्होत्रा एवं छात्रावास की सभी छात्राएँ उपस्थित थीं



