छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला लव होगे” का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी” रिलीज!

छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित फिल्म मोला लव होगे का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी” 13 मार्च 2026 को सुबह 7:00 बजे सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है।

इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक हैं अनुमोद राजवैद्य। फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे नवोदित कलाकार आयुष राजवैद्य और तिरंजली गोस्वामी

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार करण खान, रजनीश झांझी, संजय महानंद, पुष्पेंद्र सिंह और जागेश्वरी मेश्राम भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। खास बात यह है कि फिल्म में दर्शकों को सभी कलाकार बिल्कुल नए और अलग अंदाज में देखने को मिलेंगे।

फिल्म में जहां एक ओर अनुभवी कलाकार हैं, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बच्चे यानी नई पीढ़ी भी अलग-अलग किरदारों में नजर आएगी। नए और पुराने कलाकारों की यह जुगलबंदी दर्शकों के लिए एक नया और रोचक अनुभव साबित होगी।

फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई और विशुद्ध प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का पहला गीत “डोंट टच माई गगरी” दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button