शासकीय दुर्गा बाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित, 16 छात्राओं एवं कर्मचारियों ने किया रक्तदान

रायपुर। शासकीय दुर्गा बाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 अक्टूबर 2026 को यूथ रेड क्रॉस सोसायटी, मॉडल ब्लड बैंक, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, एचडीएफसी बैंक सुंदर नगर रायपुर एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय की 16 छात्राओं एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एल. वर्मा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। वहीं मॉडल ब्लड बैंक की काउंसलर श्रीमती भूमिका यादव ने रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जया तिवारी, डॉ. वैभव आचार्य, डॉ. शिप्रा बैनर्जी, डॉ. रश्मि दुबे सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। एचडीएफसी बैंक की ओर से श्री नीरज साहू एवं श्री सचिन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमलता साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रमिला नागवंशी ने किया।



