छत्तीसगढ़

गरीबों का आशियाना उजाड़कर बना आवास मुझे नहीं चाहिए: संगीता सिन्हा

मूसलाधार बारिश में नकटी पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष, संगीता सिन्हा प्रभावित परिवारों का दर्द सुना, बोलीं- पूरी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है

मूसलाधार बारिश के बीच प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव और महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के साथ नकटी गांव पहुंचीं।

उन्होंने विस्थापन की आशंका से जूझ रहे ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बारिश के बीच गांव पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।.

ग्रामीणों से चर्चा के दौरान संगीता सिन्हा ने कहा कि सैकड़ों ग्रामीणों की आजीविका उजाड़कर बने आवासीय विधायक कॉलोनी में रहना मैं उचित नहीं समझती हूं। मुझे ऐसा सरकारी आवास नहीं चाहिए, जो गरीबों का आशियाना उजाड़कर बनाया जा रहा हो। विधायक आवास के लिए सरकार के पास दूसरी जगह भी हो सकती है, लेकिन गरीबों के घर और रोजी-रोटी छीनना किसी भी कीमत पर उचित नहीं है।.

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी परिवार को बेदखल करना मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। सरकार को पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई पर विचार करना चाहिए।

संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर गरीबों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाएगी और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। ग्रामीणों ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए घर, जमीन और आजीविका बचाने की मांग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button