मिलान फैशन प्रदर्शनी का आयोजन,महिलाओं को बढ़ावा और आत्मनिर्भर बनाने में पहल

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में गुरुवार को मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया।
आयोजनकर्ता मीनू मित्तल एवं विनीता डोडइ ने बताया कि वर्ष 2017 में शुरू हुआ मिलान फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन आज एक भरोसेमंद मंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यह मंच फैशन और लाइफस्टाइल के साथ उद्यमिता से जुड़ी महिलाओं को नए बाजार और नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
मीनू मित्तल ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने और ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलता है। वहीं विनीता डोडइ ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके छोटे-छोटे प्रयासों को प्रोत्साहित करने और उनके विजन को सशक्त प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। यहां फैशन, लाइफस्टाइल और घरेलू उपयोग से संबंधित विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं। दिवाली से पहले आयोजित इस प्रदर्शनी को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से बरखा अन्दानी, बिंदिया अग्रवाल, वर्षा जैन, रेशमा निहिचलानी, कनिष्का चंचलानी, ज्योति अग्रवाल, ऋतु बंसल, पारुल अग्रवाल, मधु मित्तल, किरण अग्रवाल, देवी अग्रवाल, कविता तनवानी, सविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।



