सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान
विधायक लता उसेंडी ने बड़ेकनेरा में वितरित की साइकिलें


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने विद्यालय परिसर में ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदाई नाग, ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के सरपंच श्री प्रकाश चुरूगिया, उपसरपंच श्री सोहन पोयाम, श्री हितेश झा, पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम, पार्षद श्री संतोष पात्र, श्रीमती ननकी वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री बालसिंह बघेल, श्री प्रेमसिंह नाग, पूर्व जनपद सदस्य श्री सुरेश देवांगन, श्री केजूराम नेताम, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



