छत्तीसगढ़

RAIPUR : पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला कांकेर से मुख्य आरोपी अजय रक्सेल गिरफ्तार

बटनदार चाकू और बाइक बरामद

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने कांकेर से गिरफ्तार कर लिया है।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात शुभम श्रीवास्तव को आरोपी अजय रक्सेल अपनी गाड़ी में बैठाकर दाउजी बिल्डिंग के पास एक गली में ले गया। वहां उसने अपने साथियों हर्ष कोसले और एक अन्य व्यक्ति को बुलाया।

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने शुभम के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में शुभम के दोनों पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान अजय रक्सेल के कांकेर में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कांकेर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर शुभम का दोपहिया वाहन और वारदात में इस्तेमाल बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button