भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ‘छत्तीसगढ़ निवास’ पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
छत्तीसगढ़ निवास में आयोजित इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के उपचार और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श की जानकारी ली और उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कुशलक्षेम पूछे जाने और आत्मीय सम्बल प्रदान करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि व पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।



