महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेमरी स्थित ओमाया गार्डन में दो दिवसीय “बावरी फिरकी” प्रदर्शनी का शुभारंभ आज सोमवार को हुआ,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिका ज्योति भोजसिया एवं कनिका कटारिया ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु मंच प्रदान करना है।
आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी उपस्थित रही। ग्राहकों के लिए एक ही छत के नीचे फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर,लग्ज़री लिविंग से जुड़े चुनिंदा एवं प्रतिष्ठित ब्रांड्स उपलब्ध है। 7 वर्षों से अधिक के अनुभव और 7 शहरों में सफल आयोजनों के साथ,यह एक ऐसा सशक्त मंच स्थापित किया है, जो महिलाओं को सीधे प्रतिष्ठित ग्राहक वर्ग से जोड़ता है, जिससे लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाओं को नया बाज़ार मिलता है जिससे नारी सशक्त होती है एवं आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ती है। प्रदर्शनी का समापन 13 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा।
इस दौरान मुख्य रूप से वर्षा, मोहिनी, ऋतु बंसल, आशा फटनानी, मोना वाधवानी, कनिष्का सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।



