छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कलार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रदेशभर से शामिल होंगे समाज के लोग

25 दिसंबर को होगा कलार समाज का भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक में बनी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ कलार समाज रामनगर-गुढ़ियारी परिक्षेत्र मंडल द्वारा आगामी 25 दिसंबर 2026 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन सहित भव्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

 

बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। इस सम्मेलन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कलार समाज के योग्य युवक-युवतियां शामिल होंगे और अपना परिचय देंगे। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने तथा विवाह योग्य रिश्तों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

 

बैठक में कार्यक्रम स्थल, व्यवस्थाओं एवं प्रबंधन, सामाजिक सहयोग और सभी वर्गों की सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया।

 

समाज के सदस्यों ने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी ने 25 दिसंबर के कार्यक्रम को यादगार और भव्य बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

 

॥ जय कलार समाज ॥

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button