छत्तीसगढ़

साहू समाज प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी एवं समस्त प्रकोष्ठों के संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संगठन का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति को जोड़ना, उसकी समस्याओं को समझना तथा समाजहित, विकास और संस्कार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने बताया की बैठक में संस्कार विकास कार्यशाला एवं “समाज से परिवार तक” अभियान के जिला प्रभारियों, संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को ग्राम,परिक्षेत्र तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने की दिशा में आवश्यक सुझाव लिए गए। सामाजिक एकता, संस्कार, शिक्षा, युवाओं की भूमिका एवं समाजहित के विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के संबंध में प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिला का प्रभारी बन कर एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि “समाज से परिवार तक” की भावना के साथ प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ना और समाज में संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू, महामंत्री श्रीमती चित्रलेखा साहू जी उद्यो प्रसाद साहू जी उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश साहू जी श्रीमती साधना साहू जी संगठन सचिव सुनील साहू जी श्रीमती चंद्रावती साहू जी प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू श्रीमती बिना साहू जी कोषाध्यक्ष गोपाल साहू जी विद्या देवी साहू जी गणेशलाल साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत साहू,जी आईटी प्रकोष्ठ संयोजक द्वारिका साहू जी किसान प्रकोष्ठ संयोजक चोवाराम साहू जी न्याय प्रकोष्ठ संयोजक रूपेश साहू जी पवन कुमार साहू, पी.सी. साहू, राजेश्वर कुमार साहू, सुभाष साहू, विजय साहू, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू जी दयाराम साहू, देवेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, मदन साहू, एवं श्री लोकेश साहू सहित प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, मजबूती एवं समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button