छत्तीसगढ़

रायपुर में पेंट गोदाम में भीषण आग, 2.75 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

रायपुर। राजधानी रायपुर के लालपुर फल मार्केट के पीछे स्थित पोद्दार पेंट्स एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, गोदाम में अचानक आग लगने से वहां रखा पेंट और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग पर काबू पाए जाने तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।

2.75 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

इस अग्निकांड में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली की शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल, आग से हुए नुकसान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button