छत्तीसगढ़

महतारी वंदन के ₹1000 से बदली नम्रता की जिंदगी, मिट्टी के बर्तन बनाने के पुश्तैनी व्यवसाय को मिला सहारा

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक आत्मनिर्भरता का सहारा, नम्रता कुम्भकार ने पारंपरिक व्यवसाय को दी नई मजबूती

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार के व्यवसाय को भी आगे बढ़ा रही हैं। जिले के ग्राम गोटाटोला निवासी नम्रता कुम्भकार इसकी मिसाल हैं।

मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय को मिला सहारा

नम्रता कुम्भकार का परिवार पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन और अन्य उत्पाद बनाने का काम करता है। सीमित पूंजी के कारण पहले व्यवसाय के लिए जरूरी सामग्री खरीदने में परेशानी होती थी। लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता राशि ने परिवार को आर्थिक संबल दिया है।

नम्रता बताती हैं कि वे हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये का उपयोग मिट्टी के बर्तन बनाने की सामग्री खरीदने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे पति के व्यवसाय में सहयोग मिलने के साथ परिवार की आमदनी में भी सुधार हुआ है।

परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में बढ़ी भागीदारी

योजना से नम्रता अब घरेलू जिम्मेदारियों के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना आसान हुआ है और पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

नम्रता कुम्भकार ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर महीने मिलने वाली सहायता राशि उनके परिवार के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button