छत्तीसगढ़

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, 60 छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर में दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें कुल 60 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता की थीम ‘फ्री हैंड रंगोली’ रखी गई थी। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों एवं थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता तथा रंगों के सुंदर संयोजन का परिचय दिया। छात्राओं की प्रस्तुतियों में विविधता, मौलिकता और सृजनात्मकता देखने को मिली।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. दीपशिखा शर्मा एवं डॉ. टीनू दुबे उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, रंगों के संयोजन एवं समग्र प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवेदा खातून (बीसीए, पंचम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान निकिता कावरे (बीएससी, द्वितीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान मानसी साहू (बी.कॉम., प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। वहीं, भूमिका वर्मा (एम.कॉम., प्रथम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस प्रतियोगिता की प्रभारी श्रीमती प्रियंका तिवारी एवं सुश्री मान्या शर्माथीं। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां छात्राओं की कलात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, सौंदर्यबोध एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं की सहभागिता रही। प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा कला के माध्यम से अपने विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button