शहीद नोहर दास ठाकुर शासकीय विद्यालय में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छात्राओं को सौंपी सौगात
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने छिबर्रा में बांटी साइकिलें, बोले- साय सरकार का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा में आत्मनिर्भर बनाना

बसना/छिबर्रा । बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिबर्रा स्थित शहीद नोहर दास ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मां सरस्वती और देवी-देवताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा विधायक डॉ. अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया गया।
छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाली हमारी बेटियों को स्कूल पहुंचने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। साइकिल मिल जाने से न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से स्कूल आ सकेंगी। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को पूरा करने और क्षेत्र व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
अपने उद्बोधन के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और दूरदर्शी सोच की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि साय सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और प्रदेश की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। ‘सरस्वती साइकिल योजना’ जैसी कल्याणकारी नीतियां ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और ड्रॉपआउट रेट को कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
पिथौरा जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के हौसलों को नए पंख दिए हैं। इस योजना के माध्यम से दूर-दराज की छात्राएं बिना किसी असुविधा के नियमित स्कूल पहुंच रही हैं, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
पिथौरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। छात्राओं को साइकिल मिलने से न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि वे अपनी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान दे सकेंगी।
जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इससे बालिकाओं का उत्साह बढ़ा है और वे बिना किसी रुकावट के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पा रही हैं।
जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि साय सरकार की नीतियां सीधे धरातल पर उतरकर आम जनता और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभान्वित कर रही हैं। बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरस्वती साइकिल योजना एक अत्यंत प्रभावी और महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल, जिला पंचायत सदस्य राम दुलारी सीताराम,जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे,जिला भाजपा प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड सत्यनारायण अग्रवाल,सीताराम सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल, एल्डरमैन नरेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय, विधायक प्रतिनिधि दिलीप निषाद,महामंत्री किसान मोर्चा राधेश्याम साहू, सोसायटी अध्यक्ष गयाराम धीवर,सरपंच ग्राम पंचायत छिबर्रा नंदनी दीवान, उपसरपंच ग्राम पंचायत छिबर्रा श्याम सेन, अध्यक्ष SMDC चंद्रकुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष SMDC चंद्रिका सिन्हा,निज सचिव नरेंद्र बोरे,प्राचार्य राम कुमार नायक,मंच संचालक अरुण कुमार देवता,महामंत्री पिथौरा ग्रामीण नकुल किशोर,सरपंच ग्राम पंचायत जम्हर घनश्याम पटेल,सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत गोड़बहाल आत्माराम सेन,कार्यालय प्रभारी मितवा टीम नरेंद्र बंजारे , बड़ी संख्या में विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।



