छत्तीसगढ़

गरियाबंद में पशुधन मित्रों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, 26 सदस्यों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ पशुधन विकास विभाग में कार्य आधारित मानदेय पर कार्यरत पशुधन मित्रों की जिला स्तरीय बैठक गरियाबंद में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह राजपूत, प्रदेश सह-सचिव श्री रामकृष्ण सिन्हा, रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री दुलारू राम साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री भूषण देवांगन तथा धमतरी जिला संगठन के अध्यक्ष श्री देवनारायण साहू शामिल रहे।

बैठक में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर एवं देवभोग विकासखंड के पशुधन मित्रों ने अपने व्यस्त समय से उपस्थित होकर संगठन को संगठित एवं मजबूत बनाने के प्रति एकजुटता का परिचय दिया।

बैठक के दौरान जिले के 26 पशुधन मित्रों ने सदस्यता फॉर्म भरकर आजीवन सदस्य शुल्क एवं संघर्ष शुल्क के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, आवश्यक कारणों से बैठक में अनुपस्थित सदस्यों को भी संगठन से जोड़ने के लिए प्रयास करने का भरोसा जताया गया।

बैठक में विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्षों—श्री गोविन्द कुमार पटेल, श्री कमलेश साहू, श्री जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, श्री चुम्मन साहू एवं श्री ईश्वर पटेल—सहित उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री दुलारू राम साहू ने कार्यों के सुचारु संपादन, आवश्यक प्रमाणित प्रपत्र तैयार करने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रदेश संगठन अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह राजपूत ने पशुधन मित्रों को मिलने वाले मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च कार्यालयों से लगातार संपर्क कर मानदेय भुगतान के संबंध में आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से नारी शक्ति के रूप में कार्यरत पशुधन मित्रों द्वारा विभाग के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य संपादन करने की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

बैठक को प्रदेश संगठन के श्री रामकृष्ण सिन्हा एवं श्री भूषण देवांगन तथा धमतरी जिला संगठन के अध्यक्ष श्री देवनारायण साहू ने भी संबोधित किया और उपस्थित पशुधन मित्रों को संगठनात्मक एकता एवं कार्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया।

बैठक का संचालन गरियाबंद जिला संगठन के अध्यक्ष श्री चेतन नेताम एवं उपाध्यक्ष श्री बिसहत राम साहू द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री जीवराखन साहू, श्री भूखन साहू, श्री शंकर सेन, श्री लोकेश्वर देवांगन, श्री मेघनाथ निषाद, श्री राघवेन्द्र कुमार ध्रुव, श्री नरोत्तम टंडन, श्री दिलीप कुमार दीवान, श्री देसवन साहू, श्री परमानंद साहू, श्री रोहित यादव, श्री गगन साहू, श्री साकेत पटेल, श्री कृष्ण कुमार पटेल, श्री भूपेन्द्र सेन, श्रीमती सावित्री कंवर, श्रीमती मोगरा साहू, श्रीमती तुलसी ठाकुर सहित जिले के अनेक पशुधन मित्र उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पशुधन मित्रों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकता बनाए रखने तथा अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button