छत्तीसगढ़

शांति निकेतन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस एवं इंडक्शन प्रोग्राम हर्षोल्लास से संपन्न

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शांति निकेतन महाविद्यालय, चंगोराभाठा, रायपुर में शिक्षक दिवस एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के इंडक्शन प्रोग्राम का संयुक्त भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. श्रीमती देवहूति तिवारी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्यया महोदय ने कहा कि “शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है, छात्राओं द्वारा किया गया यह सम्मान उनकी संस्कार और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। शिक्षकों का सबसे बड़ा उपहार छात्राओं की सफलता है।”

शांतिनिकेतन स्कूल प्राचार्य एवं महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्री बंसीलाल सुरगे एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
डायरेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने इस अवसर पर महाविद्यालय के नेतृत्व दल के लिए चयनित हेड गर्ल – श्रद्धा भोंडेकर, हेड बॉय – अजित कुशवाहा तथा क्लास सीआर के रूप में गौरी साहू (BCA), आशीष बारिक (CBZ), श्रेया (B.Sc. MB), सुप्रीत (MB) एवं प्रिया भारती (MB) को बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर की रोशनी और ओमेश्वरी ने रोचक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया, साथ ही छात्राओं ने कविता, गीत व खेल प्रस्तुत कर गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन को एमएससी की छात्रा विधि गोस्वामी, पेमिन और शैलेश तथा बीएससी ईवी सेमस्तर से रिमझिम, नाज ,ऋषभ निर्मलकर,पंकज यादव,मिलन पटेल ,यास्मीन एवं अन्य विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी से डिजाइन किया। कार्यक्रम का संचालन कर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।असिटेंट प्रोफेसर हर्षिता बेस ने इस कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट किया।
शैक्षणिक सत्र में डॉ. प्रो.अलका मिश्रा एवं डॉ .प्रो. दीक्षा ठाकुर, प्रो. संजू साहू, प्रो. पूर्णिमा पटेल, प्रो. हिमांशु, प्रो. गायत्री, प्रो. असमा खान, प्रो. पूजा दुबे एवं डॉ. प्रो.विष्णु वर्मा ने NEP-2020 एवं अपने-अपने विषयों के करिकुलम व रोजगार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।ऑफिस स्टाफ मै पूजा हरिहरन,सुहानी इस कार्यक्रम मैं शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button