कुम्हार समाज ने किया पैतृक व्यवसाय हेतु शासन द्वारा घोषित 5 एकड़ भूमि आरक्षित करने की मांग
धमतरी कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

कुंभकार समाज के जिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा धमतरी कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें तात्कालिक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल सन 2006 में घोषित प्रत्येक ग्राम /शहर में निवास रत कुम्हार परिवारों के पैतृक व्यवसाय हेतु 5 एकड़ भूमि आरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया है किंतु जिले के 90% गांव/ शहर में आज तक प्राप्त है जिन गांवो अथवा शहर में भूमि आरक्षित हुआ है वहां अन्य समाज के लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है
धमतरी जिले के कुल 44 गांवो में 15600 कुम्हार परिवार निवासरत है
मिट्टी ही कुम्हारो के आजीविका का मुख्य साधन है जिससे सभी समाज के शुभ कार्यों एवं अन्य उपयोगी मिट्टी के पात्र सामग्री बनाकर अपना जीवन यापन करते हैं
मिट्टी नहीं मिलने से कुम्हारो को अपना पैतृक व्यवसाय करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उपरोक्त विषय के संबंध में अपर कलेक्टर जी को अवगत कराया गया जिसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कारवाही कर 5 एकड़ भूमि आरक्षित करने का आश्वासन दिया गया है
ज्ञापन सौंपने में कुंभकार समाज जिला अध्यक्ष गगन कुंभकार संरक्षक बीशु चक्रधारी प्रांतीय सदस्य द्विजराम कुंभकार सचिव रामसुख चक्रधारी कोषाध्यक्ष परशुराम प्रजापति उमेश प्रसाद पाड़े केंद्र प्रधान बारना हीरामन चक्रधारी समयलाल चक्रधारी ओंकार चक्रधारी उपस्थित रहे !



