छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल जी के काफिले पर हमले के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन

असम के नगांव क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं AICC राष्ट्रीय महासचिव श्री *भूपेश बघेल जी* सहित कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव की घटना के विरोध में आज रायपुर में युवा कांग्रेस युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू) के नेतृत्व में *असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।*

इस अवसर पर *युवा कांग्रेस रायपुर (शहर) के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू)* ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन हिंसा और भय का वातावरण स्वीकार्य नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि असम में हुई घटना की *निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई* की जानी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भय और हिंसा के लिए कोई स्थान न रहे।

विनोद कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और शांतिपूर्ण राजनीतिक संघर्ष में विश्वास करती है तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने केंद्र एवं असम सरकार तथा संबंधित प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान की जाए और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button