छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच दीपावली पर्व को लेकर सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।



