छत्तीसगढ़

छत पर सोलर प्लांट लगाकर रोहित गुप्ता ने घटाया बिजली खर्च, मुख्यमंत्री साय ने की सराहना

छत पर सोलर, हाथ में मुख्यमंत्री की पाती,रोहित गुप्ता का कदम बना स्वच्छ ऊर्जा की प्रेरणा

बलरामपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। इसी का उदाहरण बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी श्री रोहित गुप्ता हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। इससे उनके परिवार की बिजली संबंधी जरूरतें पूरी होने के साथ बिजली खर्च में भी बचत हो रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से श्री रोहित गुप्ता और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि परिवार की जरूरतों और खर्चों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला जब राहत देने लगे, तो उसका संतोष खास होता है। बिजली खर्च में बचत होने से परिवार की अन्य जरूरतों के लिए भी आर्थिक गुंजाइश बनती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना घरों तक सौर ऊर्जा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इस योजना से परिवार अपनी बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री गुप्ता के अनुभव को दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका अनुभव उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपने घरों में सौर ऊर्जा अपनाने पर विचार कर रहे हैं। किसी परिवार का सकारात्मक अनुभव दूसरे लोगों का भरोसा बढ़ाता है और उन्हें नई पहल के लिए प्रेरित करता है।

रोहित गुप्ता का यह कदम दर्शाता है कि स्वच्छ ऊर्जा की शुरुआत अपने घर से की जा सकती है। घर की छत पर लगा सोलर प्लांट आज उनके परिवार के लिए बिजली बचत और सुविधा का माध्यम बनने के साथ ही समाज में सौर ऊर्जा अपनाने का संदेश भी दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button