छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई तेज

गलफुल्ला नदी क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर वाहन जब्त

बलरामपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम डीपाडीह क्षेत्र स्थित गलफुल्ला नदी में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की।
खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर रेत से भरे 4 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button