छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : साले की हत्या करने वाला जीजा गिरफ्तार

आपसी घरेलू विवाद बना हत्या का कारण

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरोरा निवासी भुवनलाल साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद प्रकाश साहू पिछले तीन वर्षों से उसके घर में रह रहा था। इस बात को लेकर उसका पुत्र गिरधर गोपाल आए दिन प्रकाश साहू को ताना देता था।

बताया जा रहा है कि 13 मई 2026 को रिंग रोड नंबर-2 स्थित साहू पान ठेला के पास विवाद इतना बढ़ गया कि प्रकाश साहू ने चापड़ से हमला कर गिरधर गोपाल की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर उरला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश साहू (39 वर्ष) ग्राम सरोरा चर्च के पास हाल निवासी मजदूर नगर शिव मोहल्ला, थाना उरला रायपुर का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button