छत्तीसगढ़

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर श्री नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन का प्रतीक पारंपरिक पटका भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का अभिनंदन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति और उसकी गौरवशाली परंपराओं की झलक प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से उन्हें परिचित कराया।

श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति प्रदेश की पहचान और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। यहां की लोक परंपराएं, कला, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत पीढ़ियों से हमारी सामाजिक चेतना को समृद्ध करती आई हैं।

भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की बात कहते हुए श्री नेताम ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button