छत्तीसगढ़

खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद

नागरिक सहयोग करें और विसर्जन कुण्ड में मूर्ति विसर्जन करने ना आएं, नदी का जलस्तर सामान्य होने पर पुनः मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी

रायपुर – रायपुर के महादेवघाट के समीप नगर निगम रायपुर के विसर्जन कुण्ड स्थल पर खारून नदी के जल का स्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा वहाँ मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को बंद किया जा रहा है.
सभी नागरिकों से विनम्र अपील की गयी है कि वे महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड में मूर्ति विसर्जन करने आवें और प्रशासन को स्थिति सामान्य होते तक सहयोग देने का इसमें कष्ट करें. खारून नदी के जल का स्तर सामान्य होते ही प्रशासन द्वारा विसर्जन कुण्ड में महादेवघाट के समीप मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button