छत्तीसगढ़

भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला बॉडी की कार्यकारिणी का विस्तार, समाजहित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला बॉडी की कार्यकारिणी का विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पंचशील बुद्ध विहार, डॉ. राजेंद्र नगर, रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में महिला, युवा एवं अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं को नई कार्यकारिणी में शामिल कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया तथा समाजहित में आगे किस प्रकार बेहतर कार्य किया जाए, इस पर अपने विचार रखे।

बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा को आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत एवं संगठित तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रायपुर जिला बॉडी को जिम्मेदारी दी गई कि शहर में संगठन की गतिविधियों को साफ मन, ईमानदारी और सामाजिक भावना के साथ आगे बढ़ाया जाए तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला बॉडी के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी

अध्यक्ष: विजय गजघाटे
महासचिव: अजय सेंदरे
कोषाध्यक्ष: विनायक वरगट

उपाध्यक्ष:
हितेश गायकवाड़, खुशाल टेम्भूर्ण, अनिल ढोके, राजकुमार रामटेके, दिलीप टेम्भूर्णे

सचिव:
कुणाल गौरे (संस्कार), विजय चौहान, राष्ट्रपाल वांन्द्रे, सजीव ढाबारे, मंगला गोड़ाने, अनिल बंसोड, वैशाली गवई

कार्यकारिणी सदस्य:
पुरुषोत्तम डोंगरे, राहुल वरके, अनिल बोरकर, प्रदीप रंगारी, रतन डोगरे, अतुल गजभिये, सुशील मेश्राम, मदनलाल मेश्राम, नैना मेश्राम, विनोद मेश्राम, अविनाश धूल, बी.आर. धावडे, ज्मुकेश डोंगरे, वैशाली मेश्राम, अरुणा लाडे,

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला बॉडी ने समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button