छत्तीसगढ़

’महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्चों में हो रही मदद’

’दुर्गा, श्यामला और रजनी को मिली 32वीं किस्त, सेवा की कहानी के तहत साझा किए अपने अनुभव’

दुर्गा, श्यामला और रजनी को मिली 32वीं किस्त, सेवा की कहानी के तहत साझा किए अपने अनुभव’

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं घरेलू खर्चों, बच्चों की पढ़ाई और जरूरत के समय होने वाले खर्चों में सहयोग कर रही हैं। रायगढ़ के राजापारा निवासी श्रीमती दुर्गा यादव सहित श्यामला और रजनी देवांगन को योजना की 32वीं किस्त मिल चुकी है।

’बच्चों की पढ़ाई और जरूरत के समय मिल रही मदद’

राजापारा निवासी दुर्गा यादव बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की ट्यूशन फीस भरने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। परिवार में किसी की तबीयत खराब होने पर भी यह पैसा काम आता है। साथ ही हर महीने नियमित रूप से किस्त मिलने से खर्चों को संभालने में सहूलियत होती है और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी मदद मिल रही है।

घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मिल रहा सहारा

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित श्रीमती श्यामला भी हर महीने मिलने वाली राशि का उपयोग घर-परिवार के खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए सहयोग मिलता है। वहीं, रजनी देवांगन को भी योजना के तहत हर महीने किस्त प्राप्त हो रही है। वे इस राशि का उपयोग अपने परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार करती हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत तीनों महिलाओं ने योजना से मिल रही सहायता और अपने जीवन में इसकी उपयोगिता के अनुभव साझा किए। उन्होंने महिलाओं के हित में संचालित इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button