छत्तीसगढ़

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन, पारंपरिक और वेस्टर्न परिधानों में छात्राओं ने बिखेरा

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक (Traditional) एवं पश्चिमी (Western) परिधानों की दो श्रेणियों में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

पारंपरिक परिधान श्रेणी में भावना ठाकुर ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का सुंदर प्रदर्शन किया। अर्चना साहू माता महाकाली के स्वरूप में नजर आईं, जबकि आयुषी शुक्ला ने देवसेना का रूप धारण किया। वहीं दृष्टि प्रधान ने अपने परिधान के माध्यम से भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल का प्रतिनिधित्व किया।

पश्चिमी परिधान श्रेणी में प्रिंसी पांडे ने बालवीर की सोनपरी का रूप धारण कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा कशिश नाज, खुशबू बंजारे और शुभांगी स्वामी ने आकर्षक वेस्टर्न लुक एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

पारंपरिक परिधान श्रेणी में भावना ठाकुर (बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम, अर्चना साहू (बी.एससी. पंचम सेमेस्टर) ने द्वितीय और आयुषी शुक्ला (बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दृष्टि प्रधान (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं पश्चिमी परिधान श्रेणी में प्रिंसी पांडे (बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, कशिश नाज (बी.कॉम. पंचम सेमेस्टर) ने द्वितीय और खुशबू बंजारे (पी.जी.डी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान हासिल किया। शुभांगी स्वामी (बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर) को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अमिता तेलंग, श्रीमती प्रियंका तिवारी एवं सुश्री श्रेया मिश्रा शामिल रहीं। निर्णायकों ने परिधानों की मौलिकता, विषयवस्तु, प्रस्तुति और प्रतिभागियों के आत्मविश्वास के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। आयोजन में प्रभारी प्राध्यापक के रूप में डॉ. अनुराधा गुप्ता एवं डॉ. सिमरन वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, निर्णायकगण एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और मंचीय कौशल को प्रोत्साहित करना था। छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button