छत्तीसगढ़

दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ़ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमैन चन्द्रबोधि पाटील का रायपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत

रायपुर। दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ़ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमैन आदरणीय चन्द्रबोधि पाटील जी बोधगया सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ भारतीय बौद्ध महासभा, जिला भोपाल के अध्यक्ष मनोज माणिक जी भी उपस्थित रहे।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन चन्द्रबोधि पाटील जी एवं मनोज माणिक जी का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े जी, प्रदेश महासचिव बेनीराम गायकवाड़ जी, जिला महासचिव अजय शेंद्रे जी, कोषाध्यक्ष विनायक वरघट जी, महिला विंग की अध्यक्ष उषा ऊके ताई, महासचिव सुशीला भीमटे ताई, उपाध्यक्ष प्रतिभा मेश्राम ताई एवं सचिव गौतमा रंगारी ताई सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेंद्र गोंडाने जी, के. आर. ऊके जी तथा संस्था की कार्यकारिणी सदस्य रोहिणी बोरकर ताई, सपना सोनपिपरे ताई, जी. एस. मेश्राम जी, प्रदीप रंगारी जी एवं अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चन्द्रबोधि पाटील जी और मनोज माणिक जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बौद्ध समाज एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button