छत्तीसगढ़

JDA Raipur ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर Dean, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur को सौंपा ज्ञापन

Junior Doctors Association (JDA) Raipur द्वारा आज Pt. J.N.M. Medical College, Raipur के Dean महोदय से मुलाकात कर डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से Interns, PG Residents, Bonded Medical Officers (MO) एवं Senior Residents (SR) के Stipend में उचित एवं सम्मानजनक वृद्धि की मांग रखी गई। JDA ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन वर्गों के Stipend में आवश्यक वृद्धि लंबे समय से लंबित है, जिस पर शासन द्वारा शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

JDA Raipur ने शासन एवं प्रशासन को इन मांगों पर 15 दिनों के भीतर सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई करने का समय दिया है।

यदि निर्धारित समयावधि में Stipend वृद्धि सहित 17 सूत्रीय मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो JDA Raipur द्वारा छत्तीसगढ़ स्तर पर राज्यव्यापी आंदोलन एवं Strike करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस आंदोलन में Interns, PG Residents, Bonded MOs एवं Senior Residents की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

JDA Raipur स्पष्ट करना चाहता है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि चिकित्सकों के सम्मान, अधिकार एवं उचित कार्य परिस्थितियों के लिए है। JDA बातचीत एवं लोकतांत्रिक माध्यम से समाधान का पक्षधर है, लेकिन मांगों की अनदेखी होने पर मजबूती से आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।

“सम्मानजनक Stipend और चिकित्सकों के अधिकार कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि उनका जायज़ हक है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button