छत्तीसगढ़

तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर मध्यान्ह भोजन रसोईया संगठन ने दी हड़ताल की चेतावनी

महासमुंद। जिले में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोईया बहनों को स्कूल खुलने के बाद 16 जून 2026 से अब तक लगभग तीन माह का मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मध्यान्ह भोजन सामग्री उपलब्ध कराने वाले समूह संचालकों को भी भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने सामग्री खरीदने की समस्या खड़ी हो गई है।

रसोईया संगठन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को डीपीई मंत्रालय से राशि का आवंटन जारी हो चुका है, लेकिन 23 सितंबर तक लगभग 12 दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित राशि रसोईया एवं मध्यान्ह भोजन सामग्री उपलब्ध कराने वाले समूह संचालकों के खातों में जमा नहीं की गई है।

समूह संचालकों का कहना है कि जब तक खातों में राशि नहीं पहुंचती, तब तक मध्यान्ह भोजन के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद करना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर, पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण रसोई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button