छत्तीसगढ़

पंडवानी गायिका तीजन बाई रायपुर एम्स में दाखिल प्रशंसक स्वस्थ घर लौटने की कर रहे कामना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध लोक गायिका और पंडवानी कला की पहचान पद्मश्री तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें सुबह अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की गहन निगरानी में उनका उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला ‘पंडवानी’ को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए जानी जाती हैं। महाभारत की कथाओं को संगीतमय शैली में प्रस्तुत करने वाली तीजन बाई कापालिक शैली की पहली महिला कलाकार हैं, जो मंच पर खड़े होकर अभिनय और गायन के माध्यम से प्रस्तुति देती हैं। उनकी अनूठी कला ने भारतीय लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है।

उन्होंने दूरदर्शन के चर्चित धारावाहिक ‘भारत एक खोज’ में भी अभिनय किया था। भारतीय लोककला में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वहीं बिलासपुर विश्वविद्यालय ने उन्हें डी.लिट. की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया है। उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना लगातार की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button