छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर उटाये सवाल-नन्दू सिन्हा

राजनांदगांव जिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के आरोपों ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कलार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदू सिन्हा ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

नंदू सिन्हा ने कहा कि “प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। सरकार को केवल दावे नहीं, बल्कि अस्पतालों की जमीनी व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी परिवार को इलाज की कमी या लापरवाही के कारण अपने परिजन को न खोना पड़े।”

उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

नंदू सिन्हा
प्रदेश उपाध्यक्ष- युवा मंच कलार समाज
महामंत्री- शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button