छत्तीसगढ़

सोनम वांगचुक की पुलिस हिरासत व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर अनेक जिलों में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से प्रधानमंत्री इस्तीफा ले -आम आदमी पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय श्री मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार आज 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्य के अनेक जिलों में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया । रायपुर में युवाओं द्वारा जारी अम्बेडकर चौक पर प्रदर्शन में आप नेताओं ने जाकर समर्थन दिया । आप द्वारा जिलों में प्रदर्शन प्रसिद्ध शिक्षाविद व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की दिल्ली में हुई हिरासत/अस्पताल में जबरन शिफ्टिंग और देश के युवाओं व बेरोजगार छात्रों के समर्थन में किया गया ।

प्रदर्शन के संबंध में आम आदमी पार्टी के प् नेताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के करोड़ों बच्चों और युवाओं के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रही है। नीट (NEET) जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और घोटालों के कारण देश में शिक्षा का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। इसके बावजूद, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री अपने अहंकार में डूबे हुए हैं और मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले रहे हैं।
वहीं कल 21 जुलाई 2026 मंगलवार को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेशभर की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करेगी । यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प होगा।

पार्टी की मुख्य मांगें:

सोनम वांगचुक के खिलाफ की गई कार्रवाई व हिरासत को तुरंत समाप्त किया जाए।
परीक्षा घोटालों व पेपर लीक की नैतिक जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें।
देश के युवाओं और छात्रों के लिए निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू की जाए और बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त छात्रों, युवाओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि वे देश के भविष्य को बचाने के लिए आज संध्या होने वाले इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button